सिद्धार्थनगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, इटवा पुलिस ने मारपीट के एक मामले में वांछित वारंटी विक्रम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविंदपुर, थाना इटवा, जनपद सिद्धार्थनगर निवासी विक्रम मिश्रा (उम्र लगभग 43 वर्ष) पुत्र उमाशंकर मिश्रा के रूप में हुई है। वह फौजदारी वाद संख्या 644/23 (ममता मिश्रा बनाम विक्रम मिश्रा) में वांछित था, जो ग्राम न्यायालय इटवा से संबंधित है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा ‘वांछित अभियुक्त व वारंटी अभियुक्तों’ की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी प्रवीण प्रकाश के कुशल पर्यवेक्षण में इटवा पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक नागेंद्र सिंह और उपनिरीक्षक सोनदेव यादव सहित इटवा थाने की टीम शामिल थी।
इटवा में मारपीट के मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार:विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












