Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा जनसैलाब:बस्ती में श्रद्धालु भक्ति रस में...

श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस उमड़ा जनसैलाब:बस्ती में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हुए

#बस्ती_न्यूज

छावनी बाजार क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का द्वितीय दिवस भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास से भर गया। कथा व्यास परम पूज्य बाल स्वामी राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी महाराज ने अपनी मधुर वाणी, सुंदर प्रसंगों और संगीतमय प्रस्तुति के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसपान कराया। कथाव्यास ने अपने प्रवचन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह मानव जीवन को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्तों के प्रति उनकी करुणा और धर्म स्थापना से जुड़े प्रसंगों का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में लीन दिखाई दिए। पूरा पंडाल “राधे-राधे”, “जय श्रीकृष्ण” और हरिनाम संकीर्तन के जयघोष से गूंज उठा। इस भव्य धार्मिक आयोजन के आयोजक कई शिक्षण संस्थानों के प्रबंधक, भाजपा नेता और वरिष्ठ पत्रकार रोहित त्रिपाठी रहे। मुख्य यजमान के रूप में मंजुलता त्रिपाठी ने विधिवत पूजन-अर्चन कर कथा का शुभ लाभ प्राप्त किया। आयोजन की सुंदर व्यवस्था, अनुशासन और श्रद्धालुओं के स्वागत-सत्कार की क्षेत्रभर में सराहना की गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और बुद्धिजीवियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से समाजसेवी इंद्र कुमार शुक्ला, प्रेम कुमार सिंह, प्रदीप तिवारी, मदन श्रीवास्तव, महावीर पांडे, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार मिश्रा, अखिलेश कुमार मिश्रा, सुकुमार मिश्रा और बाबा बैजनाथ त्रिपाठी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्ण यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments