Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पानी टंकी बनी शोपीस:दामूपुरवा में एक साल बाद भी घरों तक नहीं...

पानी टंकी बनी शोपीस:दामूपुरवा में एक साल बाद भी घरों तक नहीं पहुंचा पानी


श्रावस्ती जनपद के जमुनहा ब्लॉक स्थित दामूपुरवा गांव में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के तहत बनी पानी की टंकी एक साल से अधिक समय से शोपीस बनी हुई है। टंकी का निर्माण पूरा होने के बावजूद अब तक ग्रामीणों के घरों तक नल से पानी नहीं पहुंच पाया है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। यह योजना ‘हर घर जल’ के उद्देश्य से शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य देश के हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है। हालांकि, दामूपुरवा में यह योजना अपने मूल उद्देश्य को पूरा करने में विफल साबित हो रही है, और ग्रामीण भीषण गर्मी में पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों रामलाल, शकील अहमद, रीना देवी, मुन्ना यादव और सलमान ने बताया कि उन्हें पीने के पानी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा, “टंकी तो बन गई है, लेकिन हमें आज तक पानी नसीब नहीं हुआ। हम एक साल से सिर्फ पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।” ग्राम प्रधान कुल्लन खान ने इस संबंध में बताया कि गांव के कुछ हिस्सों में अभी भी पाइपलाइन कनेक्शन का कार्य अधूरा है, जिसके कारण टंकी को चालू नहीं किया जा सका है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष कार्य को जल्द पूरा कर गांव में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments