HomeHealth & Fitnessप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा,” पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि।”

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद ( अब प्रयागराज) में जन्मे नेहरू ने 27 मई 1964 को अंतिम सांस ली। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से अपने निधन तक लगातार 16 वर्ष और 286 दिन तक देश का नेतृत्व किया। उनकी पुस्तकों में ‘ भारत की खोज’ महत्वपूर्ण कृति है।

नेहरू का समाधि स्थल शांति वन है। यह नई दिल्ली में महात्मा गांधी के समाधि स्थल (राजघाट) के ठीक उत्तर में रिंग रोड पर यमुना नदी के किनारे स्थित है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments