महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र स्थित बहोरपुर प्राथमिक विद्यालय के मुख्य द्वार और सामने की सड़क पर भारी जलजमाव और गंदगी जमा हो गई है। पूरी सड़क कीचड़ और दूषित पानी के तालाब में बदल गई है, जिससे पूरे परिसर में भीषण दुर्गंध फैल रही है। इस जलजमाव और गंदगी के कारण मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। स्कूल के बच्चों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें प्रतिदिन इसी बदबूदार पानी और कचरे के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारी और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। विद्यालय की दीवारों पर ‘सबको शिक्षा, सबको ज्ञान’ का संदेश लिखा है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण छोटे बच्चे ऐसी अस्वच्छ स्थिति में पढ़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों आरिफ अहमद, अनुराग राय, शिवशंकर, प्रदीप, परशुराम चौधरी, शफातुल्लाह, तौफीक, सोनू और संतोष सहित अन्य ने संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। इस संबंध में खण्ड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव ने बताया कि साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मियों का रोस्टर लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ग्राम पंचायतों में जो भी सफाई कर्मी समय पर अनुपस्थित पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बहोरपुर स्कूल के सामने जलजमाव, गंदगी का अंबार:बच्चों और राहगीरों के स्वास्थ्य को खतरा, सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












