मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा रुदलापुर में जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव से पश्चिम होकर चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अब तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। मुख्य मार्ग पर जलजमाव के कारण राहगीरों को गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। जमा हुए पानी से उठ रही दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों बलदेव प्रजापति, जोखई, दिवाकर पांडेय, नेबुलाल, गुड्डू और मुसई ने बताया कि जलनिकासी की यह समस्या नई नहीं है। उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, मुख्य मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है और गंदे पानी के संपर्क में आने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मौके का निरीक्षण कर मुख्य मार्ग से गंदा पानी हटवाने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
रुदलापुर में मुख्य मार्ग पर जलजमाव:ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी, संक्रामक बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES












