नई दिल्ली। मौसम 7 जुलाई 2026: देश के उत्तरी भाग से लेकर पूर्वी भाग तक मानसून का जोरदार प्रहार शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 7 जुलाई को यूपी, दिल्ली समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी आफत मचा सकती है। इस आंधी के चलते कई राज्यों में नुकसान की संभावना है। वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात का रौद्र रूप देखने को मिल सकता है। पहाड़ी राज्यों के लिए अगले 24 घंटे भारी हो सकते हैं। इसलिए यात्रा से पहले मौसम विभाग का ताजा अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। गुजरात से लेकर केरल के समुद्र तट पर हवा का कम दबाव बनने से चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है।
वहीं, कुछ राज्यों में ओले गिरने से लोगों की मुसीबत बढ़ सकती है। किसानों, मछुआरों और आम लोगों को बहुत ही ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बना कम दबाव वाला क्षेत्र उसी इलाके में एक अवदाब में बदल गया है। इसके बाद के 24 घंटों में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए उत्तरी ओडिशा और उत्तरी छत्तीसगढ़ को पार करने की भी बहुत संभावना है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 7 जुलाई को मौसम का हाल कैसा रहेगा। इसके अलावा हम आपलोगों को जिलावार भी मौसम का हाल बताएंगे…
देश के 21 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के मुताबिक देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली(7 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार दिल्ली में 7 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 7 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश(7 जुलाई-बारिश और तूफान का अलर्ट): रामपुर, सहारनपुर, बहराइच, महाराजगंज, कुशीनगर, मेरठ, पीलीभीत, मथुरा, आगरा, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, सोनभद्र, बलरामपुर, हमीरपुर, कौशांबी, झांसी, महोबा, बांदा, सोनभद्र, ललितपुर और झांसी में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, कल यानी 7 जुलाई को लखनऊ में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार(7 जुलाई-बारिश और आंधी की चेतावनी): पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, गया, लखीसराय, बांका, भागलपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार और मुंगेर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं,7 जुलाई को पटना में न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड(7 जुलाई-बारिश- तेज हवा की संभावना): साहेबगंज, दुमका, लातेहार, गिरिडीह, रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, देवघर और गुमला में बारिश और तेज हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, 7 जुलाई को रांची में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड(7-9 जुलाई- भारी बारिश का अलर्ट): बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी। वहीं, इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, 7 जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक गिरेगा तो अधिकत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल(7 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, हमीरपुर, किन्नौर और बिलासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी। वहीं, 7 जुलाई को मनाली में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(7-8 जुलाई-तेज बारिश और आंधी का अलर्ट): किश्तवाड़, उधमपुर, डोडा, कठुआ, उधमपुर, जम्मू, राजौरी, रामबन और अनंतनाग में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, 7 जुलाई को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 34°C 29°C
मुंबई 28°C 27°C
चेन्नई 37°C 29°C
कोलकाता 31°C 29°C
लखनऊ 33°C 27°C
पटना 31°C 28°C
रांची 27°C 24°C
भोपाल 28°C 25°C
जयपुर 34°C 28°C
शिमला 27°C 21°C
नैनीताल 24°C 21°C
पश्चिम बंगाल में मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(7-8 जुलाई-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): कोलकाता, बीरभूम, मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, झाड़ग्राम कालिम्पोंग, हावड़ा और पुरुलिया में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, कोलकाता में 7 जुलाई को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
महाराष्ट्र में मौसम कैसा रहेगा
महाराष्ट्र (7 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की संभावना): नासिक, पुणे, सतारा, रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, रत्नागिरी और कोल्हापुर में बारिश और आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 7 जुलाई को मुंबई में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब(7-8 जुलाई- बारिश-तूफान का अलर्ट): बरनाला, अमृतसर, बरनाला, मनसा, होशियारपुर, लुधियाना जालंधर, पटियाला और गुरदासपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज आंधी चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान(7-10 जुलाई- भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): पाली, सीकर, अलवर, चुरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़ और अजमेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 7 जुलाई को जयपुर का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (7 जुलाई- बारिश-आंधी का अलर्ट): अशोकनगर, विदिशा, सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, बालाघाट, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, देवास और होशंगाबाद में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। वहीं, भोपाल में कल यानी 7 जुलाई को न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।












