पनियरा क्षेत्र में सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं और आंधी-तूफान के साथ शुरू हुई बारिश कुछ ही देर में मूसलाधार हो गई। इस बदलाव से जहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं किसानों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय किसान विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि पिछले दो दिनों की बारिश से खेतों में पहले ही नमी और जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में दोबारा हुई तेज बारिश प्याज की फसल के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अधिक नमी के कारण फसल सड़ने की आशंका बढ़ गई है। पूर्व प्रमुख जय नाथ सिंह ने भी चिंता जताते हुए कहा कि लगातार बारिश से खेतों में पानी भर रहा है, जिससे प्याज की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। कृषि विभाग से जुड़े यशवंत प्रजापति के अनुसार, केवल प्याज ही नहीं बल्कि जमीन पर उगाई जाने वाली सब्जियां जैसे नेनुआ, करेला और लौकी भी प्रभावित हो सकती हैं। ज्यादा पानी के कारण इन फसलों के सड़ने और खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। अचानक बदले मौसम के इस मिजाज ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा, तो आने वाले दिनों में फसलों को और अधिक नुकसान होने की आशंका है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पनियरा में तेज आंधी-बारिश से मौसम सुहाना:लेकिन किसानों की बढ़ी चिंता; प्याज व सब्जी फसलों पर खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












