HomeHealth & Fitnessसंभल में शादी की मिठाई बनी आफत, 100 से अधिक लोग फूड...

संभल में शादी की मिठाई बनी आफत, 100 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग से बीमार

संभल । जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में एक शादी समारोह उस समय अफरातफरी में बदल गया जब मिठाई खाने के बाद 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, रविवार रात गांव में वीरपाल की बेटी की शादी में करीब 700 लोग शामिल हुए थे। समारोह में लौकी की लौज और रसगुल्ले की मिठाई परोसी गई थी। मिठाई खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी।

रात 1 बजे के बाद कई लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। सुबह तक करीब 50 से अधिक लोग गांव में ही बीमार पड़ गए, जबकि कई लोगों ने अपने घर पहुंचकर इलाज कराया। करीब 30 बराती भी प्रभावित हुए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, शादी का सारा खाना और मिठाई घर पर ही तैयार की गई थी और मावा व अन्य सामग्री स्थानीय बाजार से लाई गई थी। घटना के बाद गांव में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और खाद्य विभाग मौके पर पहुंचा। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बीमार लोगों से जानकारी ली और मिठाई के सैंपल जांच के लिए लिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में लौकी की लौज खाने से फूड पॉइजनिंग की आशंका है। सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments