HomeHealth & Fitness'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी,...

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

मुंबई। कॉमेडी और एक्शन वाली ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज हो चुका है। फिल्म रिलीज से 15 दिन पहले आए इस ट्रेलर ने आते ही तहलका मचा दिया है जिसमें एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस सबकुछ  भरा है।

करीब 4 मिनट 10 सेकंड के इस ट्रेलर में कॉमेडी, रोमांच, मस्ती , ड्रामा जैसी चीजें दर्शकों को गुदगुदाने के लिए काफी हैं। इस ट्रेलर में फिल्म के हर किरदार को चमकने का मौका दिया गया है जिसमें अक्षय से लेकर परेश रावल, राजपाल यादव, रवीना टंडन, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों की मजेदार झलकियां हैं।

एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारों से सजी कॉमेडी और एक्शन वाली ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो चुका है। जैसी उम्मीद थी कि ‘वेलकम’ सीरीज की ये फिल्म हंसी और रोमांच का डबल डोज देने वाली है, ट्रेलर इसपर पूरी तरह से फिट नजर आ रहा है।

कहीं-कहीं ट्रेलर की झलकियां देख अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बीच ‘हेरा फेरी’ वाली नोंकझोंक भी याद दिलाती नजर आ रही है। ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर लन्च के लिए YRF स्टूडियो की तरफ से भव्य इवेंट लॉन्च किया गया, जहां सितारों की इस बड़ी टोली की मौज-मस्ती भी खूब दिखी है। ट्रेलर में अफरा-तफरी और नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट के साथ फुल-फैमिली 

ट्रेलर की शुरुआत में ही लिखा नजर आ रहा है, इंडिया की पहली 2000 करोड़ी फेक फिल्म। शुरुआत ही मजेदार और फनी स्टेटमेंट से होती है जब जैकलीन पूछती हैं- टाइटल क्या है तुमका? और परेश रावल कहते हैं- एक जबरदस्त (जबरदर्स) कहानी है – वेलकम टू द जंगल। इसके बाद फिल्म के सारे किरदारों से परिचय कराया जाता है जो काफी फनी और मजेदार है। इसके बाद परेश रावल टीम को समझाते हैं कि हमारी फिल्म आर्मी वाली है। फिल्म बनाने में जितने तिकड़म लगते हैं पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द है। पूरा का पूरा ट्रेलर जबरदस्त नजर आ रहा है, जिसमें कॉमेडी ही कॉमेडी है।

फिल्म में बॉलीवुड सितारों का एक बड़ा झुंड है, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं और उनके साथ एंटरटेनमेंट को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, उर्वशी रौतेला, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी जैसे कलाकारों ने भी खूब मेहनत की है।
मजेदार ये है कि ट्रेलर में लीड हीरोज़ की रियल लाइफ से जुड़े भी कुछ मजेदार किस्से हैं। अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी लंबे समय बाद पर्दे पर एक साथ उसी अंदाज में दिख रहे हैं जो ‘हेरा फेरी’ में दिखा था।

बता दें कि’वेलकम टू द जंगल’ इसी महीने के अंत में 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में शुरुआत से ही काफी क्रेज नजर आ रहा है। ‘वेलकम’ फ्रैंचाइज़ की यह तीसरी फिल्म है और इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments