श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक
राहुल भाटी द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही तथा महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु दिये गये आदेश-निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सोनवा विसुनदेव पाण्डेय के नेतृत्व मय पुलिस बल द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सोनवा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 061/2026 धारा 137(2), 87, 64(2)(M) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम से सम्बन्धित नामजद/वांछित अभियुक्त *रवि अहमद पुत्र बक्शीस अली उर्फ बहिर निवासी ग्राम गोडरा राजा वीरपुर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को दिकौली नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भिनगा रवाना किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-दिनांक 05.05.2026 को वादिनी निवासी जनपद उन्नाव द्वारा थाना सोनवा पर उपस्थित होकर तहरीर दी गयी कि उनकी नाबालिग पुत्री को दिनांक 05.05.2026 को प्रातः लगभग 05:00 बजे शौच के लिए घर से निकली थी, जिसे विपक्षी रवि अहमद उर्फ रबिशाह द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोनवा पर मु0अ0सं0 061/2026 धारा 137(2) बीएनएस बनाम रवि अहमद पुत्र बक्शीस अली उर्फ बहिर निवासी ग्राम गोडरा राजा वीरपुर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती पंजीकृत किया गया।विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अपहृता/पीड़िता एवं अभियुक्त की बरामदगी की गयी। वादिनी, गवाहों एवं पीड़िता के बयान, घटनास्थल निरीक्षण, मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट, धारा 180 एवं 183 बीएनएसएस के अन्तर्गत दर्ज बयानों तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87, 64(2)(M) बीएनएस एवं 5(L)/6 पॉक्सो अधिनियम का अपराध पाया जाने पर उक्त धाराओं की बढ़ोत्तरी की गयी। तत्पश्चात अभियुक्त *रवि अहमद पुत्र बक्शीस अली उर्फ बहिर निवासी ग्राम गोडरा राजा वीरपुर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती को दिनांक 11.06.2026 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
रवि अहमद पुत्र बक्शीस अली उर्फ बहिर निवासी ग्राम गोडरा राजा वीरपुर थाना को0 भिनगा जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी का स्थान
दिकौली नहर पुलिया के पास थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
गिरफ्तारी टीम
1. थानाध्यक्ष विसुनदेव पाण्डेय, थाना सोनवा, जनपद श्रावस्ती।
2. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार
3. हे0का0 भोला सिंह












