HomeHealth & Fitnessस्कूल नहीं गया बच्चा तो मां ने सिखाया गजब का सबक

स्कूल नहीं गया बच्चा तो मां ने सिखाया गजब का सबक

 बच्चा :सोशल मीडिया की गलियों में हर दिन कुछ न कुछ ऐसा दिख ही जाता है जो इंसान के दिमाग में अटक जाता है और वो वीडियो उसे काफी दिन तक याद रहता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे कई सारे वीडियो देखे होंगे क्योंकि ऐसे वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। वैसे तो वीडियो में दिखने वाला बच्चा पूरी तरह से डरा हुआ है मगर फिर भी आपको वीडियो देखकर मजा आएगा क्योंकि मां ने उसे स्कूल न जाने पर ऐसा सबक सिखाया कि वो अब फिर से ऐसा कुछ नहीं करेगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि मां ने क्या कर दिया।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बच्चा अपनी मां के पास में खड़ा है और वो अचानक एक शख्स को देखकर डर गया है। वो शख्स उस बच्चे से स्कूल जाने के लिए पूछता है तो वो डरते हुए बोलता है कि वो स्कूल जाएगा। जब भी उसकी मां उस आदमी से बोलती कि ये नहीं जाएगा तो वो तुरंत ही डरते हुए बोलता है कि वो स्कूल जाएगा। मां उस आदमी को बताती है कि ये गाली भी देता है तो बच्चा तुरंत हाथ जोड़कर मना करता है कि नहीं बोलूंगा। दरअसल वो शख्स एक पुलिस वाला है जिसे मां ने अपने बच्चे को डराने के लिए बुलाया ताकि वो स्कूल जाए। वीडियो के कैप्शन में यह जानकारी दी गई है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments