*आवेदक द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया*
*घटना का संक्षिप्त विवरण :-* आवेदक अनीश कुमार यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी ग्राम रामपुर बगनहा थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक-28.06.2025 को आवेदक को एक फोन आया था फोन रिसीव करने पर आवेदक का 21500/-रुपये कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 21500/-रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।
*रुपया वापसी का विवरण :* – साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली उतरौला द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 21500/- की धनराशि को आरोपी के दो बैंक खातों में होल्ड करायी गई थी। अग्रिम कार्यवाई हेतु माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित HDFC बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत HDFC बैंक 13449.85/-रुपये की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
*बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील :-* जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।
*साइबर पुलिस टीम*
1. 1.प्रभारी निरीक्षक -श्री अवधेश राज सिंह
2. साइबर प्रभारी -उ0नि0 हीरालाल
3. आरक्षी -आशीष कुमार सागर
4. आरक्षी -पंकज यादव
5. आरक्षी -अनूप कुमार मौर्य












