महसी। हरदी थाना क्षेत्र के देवरायपुर गांव में मंगलवार को खेत में काम कर रही एक महिला की सांप के काटने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला के पति का पहले ही निधन हो चुका था, जिसके कारण उनके दो नाबालिग बच्चे अब अनाथ हो गए हैं। कग्रामीणों ने बताया कि देवरायपुर निवासी लीलावती (43 वर्ष) मंगलवार को अपने खेत में कृषि कार्य कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें किसी विषैले सांप ने डस लिया। जहर का असर इतनी तेजी से हुआ कि उन्हें अस्पताल ले जाने का अवसर नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, लीलावती के पति का निधन पहले ही हो चुका था। पति के देहांत के बाद लीलावती ही मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रही थीं। उनके परिवार में अब उनकी बेटी कुसुम (16 वर्ष) और बेटा विपिन (15 वर्ष) ही बचे हैं। मां की मृत्यु से दोनों बच्चों ने अपना एकमात्र सहारा खो दिया है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लेखपाल प्रभात अवस्थी ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन द्वारा नियमानुसार पीड़ित बच्चों को दैवीय आपदा कोष से आर्थिक सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
खेत में सांप ने डसा, महिला की मौत:दो नाबालिग बच्चे हुए अनाथ, पति का पहले हो चुका था निधन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












