Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर...

महराजगंज में प्रसव के बाद महिला की मौत:परिजनों ने निजी अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप, पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


महराजगंज जिले के निचलौल कस्बे में एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने प्रदर्शन किया और कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दी। पुलिस के समझाने-बुझाने और कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ। जानकारी के अनुसार, कोठीभार थाना क्षेत्र के बीजापार गांव निवासी 28 वर्षीय उजाला खातून को रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर निचलौल कस्बे के सिसवा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, रात करीब नौ बजे उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद उजाला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने निचलौल-सिसवा मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें उचित जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया। मृतका के पति अब्दुल कलीम वर्तमान में लुधियाना में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments