Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज के सिसवा में निःशुल्क लोकगायन कार्यशाला शुरू:उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी...

महराजगंज के सिसवा में निःशुल्क लोकगायन कार्यशाला शुरू:उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी कर रही आयोजन, 15 जून तक चलेगा प्रशिक्षण


सिसवा नगरपालिका के मुखर्जी नगर वार्ड स्थित रायपुर चौराहे पर सोमवार शाम निःशुल्क ग्रीष्मकालीन लोकगायन कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी, लखनऊ द्वारा ‘नाद प्रवाह’ के तहत आयोजित यह कार्यशाला 1 जून से 15 जून तक चलेगी। इसमें नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के संगीत प्रेमी नवोदित कलाकार प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री धर्मनाथ खरवार ने किया। उन्होंने मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खरवार ने इस प्रशिक्षण शिविर को शहर और गांव के संगीत प्रेमियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर बताया। प्रशिक्षक उमाशंकर जायसवाल ने संस्कृति विभाग के इस आयोजन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी (संस्कृति विभाग, उ.प्र.) ‘नाद प्रवाह’ पहल के तहत संगीत और वाद्ययंत्रों, जैसे ढोलक व उपशास्त्रीय गायन, की विशेष ग्रीष्मकालीन कार्यशालाएं आयोजित करती है। यह शिविर भी इसी पहल का हिस्सा है, जो प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक संचालित होगा। इस अवसर पर शेखर जायसवाल, मयंक मद्धेशिया, अंजलि गोंड, अंशिका, अर्पिता सोनी, साक्षी गुप्ता, आशिया, नितेश चौधरी, गोलू कुमार और देवेंद्र जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति तथा कलाकार उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments