फिरोजाबाद, जनपद के शिकोहाबाद क्षेत्र के जसलई रोड स्थित द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 12 के छात्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ में किया सम्मानित
द एशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नीलांश प्रताप सिंह ने सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के दौरान आगरा मण्डल में टॉप किया था।
जिसको लेकर नीलांश प्रताप सिंह सोमवार दिनाँक 01 जून 2026 को लखनऊ के लोक भवन में आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नीलांश को प्रमाण-पत्र, एक टेबलेट और एक लाख रुपये का चैक एवं मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
छात्र की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर राजेन्द्र यादव ने उसको बहुत -बहुत बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। छात्र द्वारा जैसे ही मोबाइल पर इस सम्मान को प्राप्त करने की जानकारी दी गयी ,उसी पल द एशियन सीनियर स्कूल के समस्त स्टाफ में खुशी का ठिकाना नही रहा और सभी ने भी उसे इस सम्मान के लिये बहुत-बहुत बधाई दी।
लखनऊ के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र नीलांश प्रताप की माँ आशा राठौर उसके साथ उपस्थित रही। छात्र एवं उसकी माँ ने जानकारी देते हुए बताया कि वह लोग मुख्यमंत्री के द्वारा दिये गये सम्मान से बहुत खुश है।
इसके लिये वह अपने गुरुजन व स्कूल के डायरेक्टर सर का बहुत बहुत आभारी है। जिनके द्वारा दी गयी शिक्षा के कारण आज उसे मुख्यमंत्री के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठने का अवसर मिला।
द ऐशियन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र नीलांश प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












