Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल सील, संचालक...

बस्ती में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत:निजी अस्पताल सील, संचालक फरार; सीएमओ ने शुरू की जांच

#बस्ती_न्यूज

बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में खुजली के इलाज के लिए पहुंची महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को अस्पताल को सील कर दिया। अस्पताल संचालक घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमओ डॉ. राजीव निगम और सीओ रुधौली कुलदीप यादव मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। लोहदर गांव निवासी अनिल चौधरी अपनी 27 वर्षीय पत्नी रोशनी को गुरुवार देर रात शरीर में तेज खुजली होने पर बस्ती-कांटे मार्ग स्थित हरिओम पेट्रोल पंप के सामने संचालित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। पति अनिल चौधरी का आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों ने रोशनी को दो-तीन इंजेक्शन लगाए, जिसके बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। अनिल चौधरी के अनुसार, इंजेक्शन के बाद रोशनी के मुंह से झाग निकलने लगा। आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल बस्ती ले जाने की बात कहकर टाल दिया और एम्बुलेंस तक उपलब्ध नहीं कराई। अनिल किसी तरह अपनी पत्नी को बाइक से लेकर बस्ती के लिए निकले, लेकिन ओड़वारा के पास पहुंचते-पहुंचते रोशनी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह ग्रामीणों और परिजनों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इसी दौरान अस्पताल के कुछ कर्मचारी पीछे के रास्ते से फरार हो गए, जबकि एक कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल को सील कर दिया। मृतका रोशनी अपने पीछे पांच वर्षीय पुत्री राधा और दो वर्षीय पुत्र हर्ष को छोड़ गई है। परिजन दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments