महाराजगंज। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को अपने मुख्यालय परिसर में योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिवसीय काउंटडाउन अभियान का हिस्सा था। वाहिनी के कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में वाहिनी के कार्मिकों के साथ-साथ संदीक्षा परिवार और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसका मुख्य उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को योग के महत्व, उसके शारीरिक एवं मानसिक लाभों तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली के प्रति जागरूक और प्रेरित करना था। योगाभ्यास सत्र के दौरान अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और जवानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षकों द्वारा सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी और ध्यान जैसी विभिन्न योग विधियों का अभ्यास कराया गया। इस दौरान योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इनमें तनाव में कमी, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि और सकारात्मक सोच का विकास शामिल थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि योग भारतीय संस्कृति की एक प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरे विश्व ने अपनाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को आत्मविश्वासी, अनुशासित और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। कार्यक्रम के माध्यम से सभी को नशामुक्त, तनावमुक्त और स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया। साथ ही परिवार एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास, ध्यान और स्वस्थ जीवन जीने के संकल्प के साथ हुआ। सभी उपस्थित कार्मिकों और परिवारजनों ने प्रतिदिन योग करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
एसएसबी महराजगंज में योग दिवस का काउंटडाउन शुरू:12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के लिए योगाभ्यास कार्यक्रम
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












