HomeHealth & Fitnessसिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल...

सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक नगर आयुक्त ने पुलिस टीम व प्रवर्तन दल के साथ चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

IMG_20260604_231451
फिरोजाबाद, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त एवं सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में सुभाष तिराहे से लेकर गांधी पार्क चौराहे के समीप तक गुरुवार साँय अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया
इस अभियान के दौरान नगर निगम द्वारा बनबाये गये स्मार्ट रोड के फुटफाथो को दुकानदारों द्वारा उन पर मोमोज, नॉन रोटी, के स्टॉल व तख्त और बैंचों एवं बोर्ड के अलावा ठेल आदि लगाकर कब्जा कर लिया गया है। जब कि बनबाये गये यह फुटफाथ नागरिको के पैदल आवागमन के लिये है। वही दुकानदारों द्वारा इन पर कब्जा कर रास्ते को अवरुद्ध कर कब्जा कर लिया गया है। इतना ही नही सुहागनगरी के सुभाष तिराहे से सदर बाजार, स्टेशन रोड, नगला करन सिंह,  सेंट्रल चौराहे से लेकर ककरऊ चौराहे , विभव नगर गेट के समीप, शिवाजी मार्ग, बर्फखाने के समीप सहित अन्य इलाकों में भी दुकानदारों अथवा जंक फूड की बिक्री करने वालो ने ठेल व स्टॉल लगाकर कब्जा कर रखा है। जिसके मद्देनजर आज इन अधिकारियों द्वारा पुलिस टीम एवं प्रवर्तन दल की टीम को लेकर अभियान का शुभारम्भ किया गया। 
लेकिन देखना यह होगा कि यह अभियान केवल कुछ समय चलने के बाद बन्द कर दिया जायेगा। या निरन्तर जारी रहेगा। 
नगर निगम के सहायक आयुक्त आर0पी0सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट विनोद कुमार पाण्डेय ने अन्य अधिकारी व कर्मचारियो के साथ इस अभियान के दौरान दुकानदारों को चेतावनी देकर फुटफाथो से कब्जा हटवाया उन्होंने इस दौरान कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। और अतिक्रमण करने वाले सामान को निगम की साथ चल रही गाड़ियों में उठवाकर डलवाया।
लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि अभियान के समाप्त होते ही दुकानदारों व ठेल वालो ने फिर से  उसी तरह कब्जा जमा लिया। 
सिटी मजिस्ट्रेट विनोद पाण्डेय ने कहा कि सभी दुकानदारों से चेतावनी देते हुए कहा है। कि अतिक्रमण न करे। अन्यथा उनके खिलाफ नगर निगम एवं प्रशासन द्वारा कड़ी कार्यवाही की जायेगी। और यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments