बहराइच के आकांक्षी ब्लॉक हुज़ूरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में गुरुवार को ‘प्रोजेक्ट मातृ छाया’ के तहत अत्याधुनिक प्रसव एवं मातृ-शिशु देखभाल केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक प्रतिनिधि निशांक त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से केंद्र का लोकार्पण किया। यह परियोजना पीएसआई इंडिया और एसबीआई फाउंडेशन के वित्तीय सहयोग से विकसित की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है। ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगी आधुनिक प्रसव सुविधाएं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि अब हुज़ूरपुर सीएचसी में गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को भी कॉर्पोरेट अस्पतालों जैसी सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध होंगी। उन्होंने बताया कि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ नवजात शिशु सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में आएगी कमी ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि अत्याधुनिक प्रसव केंद्र और नवजात शिशु देखभाल इकाई के संचालन से क्षेत्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में हुज़ूरपुर सीएचसी जिले के लिए एक मॉडल केंद्र के रूप में स्थापित होगी। एसी वार्ड और सोलर प्लांट की सुविधा विधायक ने बताया कि केंद्र में निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए 35 किलोवाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाया गया है। पूरे परिसर को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। एएनसी और पीएनसी वार्ड, वेटिंग एरिया, नर्सिंग स्टेशन तथा स्टाफ रूम को पूर्ण रूप से वातानुकूलित बनाया गया है, जिससे मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर वातावरण मिल सके। आधुनिक अल्ट्रासाउंड सेवा की हुई शुरुआत इस परियोजना के तहत हुज़ूरपुर प्रदेश की पहली ऐसी सीएचसी बन गई है, जहां अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है। उद्घाटन के बाद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कविता चौधरी ने दो गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड कर इस सेवा का शुभारंभ किया। तीन जिलों में चल रहा है पायलट प्रोजेक्ट अधिकारियों ने बताया कि यह परियोजना एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित की जा रही है। इसके तहत बहराइच, हरदोई और बलरामपुर में एक-एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का चयन कर उनका कायाकल्प किया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके घर के नजदीक ही निजी अस्पतालों जैसी सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण प्रसव सुविधाएं उपलब्ध कराना है। गोद भराई, अन्नप्राशन और पोषण किट का वितरण कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई। बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड वितरित किए गए। साथ ही टीबी मरीजों को पोषण किट भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आभाष अंकुर श्रीवास्तव, डीएचईआईओ बृजेश सिंह, हरेंद्र विक्रम सिंह, जिला मंत्री महेंद्र पाठक, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर निषाद, मंडल महामंत्री सत्येंद्र सिंह, ग्राम प्रधानों के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बहराइच में सीएचसी में शुरू हुआ अत्याधुनिक मातृ-शिशु केंद्र:अल्ट्रासाउंड, एसी वार्ड और सोलर प्लांट की सुविधा, विधायक ने किया लोकार्पण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












