Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर...

बस्ती में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम थन्वारपुर में गुरुवार देर शाम एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और जांच शुरू की। मृतका की पहचान 27 वर्षीय नीलम मिश्रा के रूप में हुई है। नीलम की शादी लगभग छह वर्ष पूर्व हुई थी। उसका डेढ़ माह का एक पुत्र भी है, जो घटना के समय अपनी दादी के पास था। मृतका के पिता रामदेव तिवारी, जो सिद्धार्थनगर के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निवासी हैं, ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नीलम की मां पुष्पा देवी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। परिजनों के अनुसार, जिस कमरे में शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद नीलम का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को इस संबंध में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments