श्रावस्ती में शुक्रवार को नेशनल हाईवे 730 पर मोहनीपुर के पास चलती बाइक से गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल महिला की पहचान सीतापुर जनपद के रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर बाजार निवासी 55 वर्षीय पतिया पत्नी समयदीन के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र बलराम के साथ बाइक से बलरामपुर जनपद के जुवा थाना क्षेत्र में अपनी रिश्तेदारी जा रही थीं। बताया गया कि जैसे ही उनकी बाइक मोहनीपुर के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ने से पतिया बाइक से नीचे गिर गईं। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी पवन कुमार मौर्य और पायलट केशरी शुक्ला ने घायल महिला को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।
चलती बाइक से गिरकर महिला गंभीर घायल:श्रावस्ती में एंबुलेंस ने अस्पताल पहुंचाया, उपचार जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












