#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्दा में बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान एक पेड़ गिरने से 62 वर्षीय महिला कबूतरा देवी की मृत्यु हो गई। कबूतरा देवी गांव निवासी रामदीन की पत्नी थीं। वह बुधवार शाम लगभग चार बजे अपने घर के सामने स्थित बाग के पास मौजूद थीं। इसी दौरान क्षेत्र में अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। तेज हवा के दबाव से एक विशाल पेड़ अचानक गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से कबूतरा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका की तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। उनके पति रामदीन खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना की सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम सक्रिय हुई। गुरुवार को तहसीलदार शालिनी पटेल ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच-पड़ताल की और परिजनों से जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा समझाने के बावजूद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। प्रशासन द्वारा इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में तेज आंधी से पेड़ गिरा, महिला की मौत:घर के सामने बाग में खड़ी थीं, राजस्व विभाग की टीम ने की जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












