महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा पंजूम गांव के बच्चा टोले में सोमवार सुबह खेत में लगे करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज थाना क्षेत्र के धूबौली गांव निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी शीला अपने मायके रजौड़ा पंजूम आई हुई थीं। सोमवार सुबह वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं। बताया जा रहा है कि एक किसान ने अपनी फसलों को जानवरों से बचाने के लिए खेत के चारों ओर तार की बाड़ लगाई थी, जिसमें कथित तौर पर बिजली का करंट प्रवाहित हो रहा था। खेत के पास पहुंचने के दौरान शीला उस तार की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गईं। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतका शीला के दो बेटे सत्यम (20) और शिवम (17) हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। पति लक्ष्मण सिंह वर्तमान में मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद वह घर के लिए रवाना हो गए हैं। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से महिला की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के पनियरा में करंट लगने से महिला की मौत:खेत में लगे तार की चपेट में आई, पुलिस ने शव पीएम को भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












