रामपुर:स्योहारा की रानी कामिनी सिंह ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अब स्वरोजगार और कौशल विकास के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करोड़ों महिलाएं डिजिटल साक्षरता और बैंकिंग सेवाओं से जुड़कर अपना छोटा व्यवसाय चला रही हैं।यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव ला रही है।
मंगलवार को चमरौआ विधान सभा क्षेत्र के ग्राम मोमिनपुर अहमदाबाद पहुंची रानी कामिनी सिंह,पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां और उनकी पत्नी बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो का युवा नेता मेहरबान अली के आवास पर जोरदार स्वागत किया गया।उन्होंने महिलाओं से से बातचीत की।महिलाओं को सिलाई,खाद्य प्रसंस्करण,हस्तशिल्प जैसे क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि अब बदलाव का दौर है यह बदलाव न केवल महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा रहा है,बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति दे रहा है।
पूर्व मंत्री नवेद मियां ने कहा कि चमरौआ जिले की एक मात्र विधानसभा ऐसी है जो पूरी तरह ग्रामीण क्षेत्र है।चमरौआ विधानसभा क्षेत्र को विकास की ज्यादा जरूरत है।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोग बहुत अच्छे हैं।नूर महल को हमेशा ही इस क्षेत्र का प्यार और साथ मिलता रहा है।आगे भी यह रिश्ता कायम रहेगा।
इस मौके पर गन्ना विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष बाबर अली खां,पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां,ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह,इब्राहिम खां,नाजिम अली समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।युवा नेता मेहरबान अली ने सभी का शुक्रिया अदा किया।












