मंगलवार को घुघली थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई। यह गश्त थानाप्रभारी कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में नवप्रशिक्षित आरक्षियों के साथ आयोजित की गई। पासिंग आउट परेड के बाद व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए थाने पर पहुंचे आरक्षियों को क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों से अवगत कराना इसका मुख्य उद्देश्य था। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों का भ्रमण किया और आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थानाप्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने नवप्रशिक्षित आरक्षियों को ड्यूटी के दौरान सतर्कता, अनुशासन और आम जनता के साथ उचित व्यवहार संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश दिए। गश्त में उपनिरीक्षक विनीत राय, महिला उपनिरीक्षक कुमारी रुचि, कांस्टेबल उज्ज्वल दीक्षित तथा जैस्पर सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
घुघली में नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने की पैदल गश्त:थानाप्रभारी कुंवर गौरव सिंह के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था का जायजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












