विश्व योग दिवस के अवसर पर इकौना देहात में एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम्य विकास विभाग इकौना देहात और गौतम बुद्ध कान्हा जन सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर योग शिक्षक नीलेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में जिला मंत्री और गौतम बुद्ध कान्हा जन सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण देव सिंह ‘केडी बाबू’ तथा ग्राम पंचायत इकौना देहात के सचिव आशीष मिश्रा सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कृष्ण देव सिंह ‘केडी बाबू’ और सचिव आशीष मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वस्थ जीवन शैली के लिए नियमित योगाभ्यास को आवश्यक बताया। इस मौके पर अंबिकेश्वर प्रताप सिंह, प्रभात सिंह, संजीत वर्मा, नंद लाल यादव, विनोद गुप्ता, शंकर गुप्ता, कन्हैया लाल कश्यप, आशीष कश्यप, अनुपम वर्मा, लाल मणि यादव, जगदम्बा प्रसाद गुप्ता, गुलशन कुमार, बृज किशोर चौरसिया और अन्य ग्रामीण वासी भी उपस्थित रहे।
इकौना देहात में विश्व योग दिवस का आयोजन:ग्राम्य विकास विभाग और गौतम बुद्ध संस्थान ने किया आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












