Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बल्ब चोरी विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर हालत में बहराइच...

बल्ब चोरी विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:गंभीर हालत में बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया


बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र के नकहुआ गांव में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे बल्ब चोरी के विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। नकहुआ गांव निवासी राकेश कुमार पुत्र मनोहर ने बताया कि लगभग दो माह पहले उसके घर के पास लगे विद्युत पोल का बल्ब गिर गया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी उस पर बल्ब चोरी का आरोप लगा रहे थे। राकेश के विरोध करने पर पड़ोसी आक्रोशित हो गए और उस पर हमला कर दिया। हमले में राकेश कुमार के हाथ और उंगलियों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घायल राकेश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शिवपुर भेजा। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नलिन राजा ने जानकारी दी कि घायल की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments