बहराइच के फखरपुर क्षेत्र स्थित वजीरगंज में मॉडिफाइड बाइक से हुड़दंग मचाने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में साइलेंसर को अवैध तरीके से मोडिफाइड कर तेज आवाज और आग के गोले के साथ पटाखे दगा करके चौराहे पर हुड़दंग मचा रहा था स्थानीय लोगों के अनुसार, यह युवक कई दिनों से अपनी बाइक से पटाखे दागते हुए और तेज आवाज करते हुए निकल रहा था, जिससे क्षेत्र में परेशानी हो रही थी। आज वजीरगंज चौकी इंचार्ज अपने हमराहियों के साथ चौराहे पर मौजूद थे। तभी युवक अपनी मॉडिफाइड बाइक से आग के गोलों सहित पटाखे दागते हुए वहां पहुंचा। पुलिस ने तुरंत उसे रोका और बाइक की जांच की। जांच के दौरान पाया गया कि बाइक में एक अलग से साइलेंसर लगाया गया था, जो आग के गोलों के साथ पटाखे और अत्यधिक तेज आवाज पैदा करता था। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।
मॉडिफाइड बाइक से हुड़दंग मचाता युवक गिरफ्तार:फखरपुर में तेज आवाज और पटाखे दागने वाले साइलेंसर वाली बाइक जब्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












