Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती के नासिरगंज में लटके बिजली के तार:चौकी के पास हादसे का...

श्रावस्ती के नासिरगंज में लटके बिजली के तार:चौकी के पास हादसे का खतरा, लोग भयभीत


श्रावस्ती जिले के नासिरगंज क्षेत्र में बिजली के तार नीचे लटक रहे हैं। नासिरगंज चौकी के पास सड़क किनारे लगे खंभों से गुजरने वाले ये तार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। यह इलाका काफी व्यस्त है, जहाँ लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। लटकते तारों के कारण ऊंचे वाहनों और राहगीरों में हमेशा डर बना रहता है। क्षेत्रीय नागरिकों अहमद रज़ा, अख्तर रज़ा और तौफीक सहित अन्य लोगों ने बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से इन लटकते तारों को तुरंत ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने तारों को खंभों की ऊंचाई के अनुसार कसने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लाइटमैन करन सिंह ने बताया कि विभाग को सूचित कर जल्द ही इस समस्या का समाधान किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments