Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:तुलसीपुर के पास बाइक अनियंत्रित...

श्रावस्ती में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत:तुलसीपुर के पास बाइक अनियंत्रित होकर हुआ हादसा


श्रावस्ती में गुरुवार रात को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना तुलसीपुर के पास महतव पुरवा के निकट हुई। मृतक की पहचान सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज कस्बे निवासी चमन पुत्र मुहीद के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, चमन अपने गांव के पिंटू सैनी के साथ कुछ सामान लेने बहराइच गया था। वापसी के दौरान सोनवा थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के पास महतव पुरवा के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चमन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पिंटू सैनी को मामूली चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और घायलों के परिवारजनों को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक डायल 112 की मदद से घायलों को बहराइच जिला अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल में डॉक्टरों ने चमन को मृत घोषित कर दिया। पिंटू सैनी का इलाज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments