Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)युवा समाजसेवियों ने निजी खर्च पर भरे सड़क के गड्ढे:रूपगढ़ गांव में...

युवा समाजसेवियों ने निजी खर्च पर भरे सड़क के गड्ढे:रूपगढ़ गांव में आवागमन हुआ सुगम, ग्रामीणों को मिली राहत

#बस्ती_न्यूज

अमोढ़ा क्षेत्र के रूपगढ़ गांव में युवा समाजसेवी विशाल शर्मा और राजबहादुर यादव ने अपने निजी खर्च पर सड़क के गड्ढे भरवाकर आवागमन को सुगम बनाया है। लगातार बारिश के कारण सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भर जाने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इन दोनों समाजसेवियों ने बिना किसी सरकारी पद या जिम्मेदारी के, अपनी पहल पर ईंट और रविश डलवाकर सड़क के गड्ढों को भरा। इस कार्य में ग्रामीणों और युवाओं का भी सहयोग मिला, जिससे सड़क को समतल किया जा सका। इस पहल से राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। बरसात के मौसम में यह मार्ग काफी जोखिमपूर्ण हो गया था, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने दोनों समाजसेवियों की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि जनहित में किया गया यह कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है और क्षेत्र के विकास तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए ऐसे प्रयास सराहनीय हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular