HomeHealth & Fitnessनवयुग मेडिकल सेन्टर मे पौधरोपण कर मनाया गया पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का...

नवयुग मेडिकल सेन्टर मे पौधरोपण कर मनाया गया पत्रकार अशोक श्रीवास्तव का जन्मदिन

बस्ती – मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क प्रा.लि. के डायरेक्टर एवं बस्ती चेतना अखबार के संपादक अशोक श्रीवास्तव दो दशक से अपने जन्मदिन पर पौधरोपण करते हैं। इसी कड़ी मे उन्होन बुधवार को मालवीय रोड स्थित नवयुग मेडिकल सेन्टर मे डा. अभिजात कुमार के साथ पौधरोपण किया। उन्होने कहा पौधरोपण से पहले लीडरशिप और ओनरशिप तय होनी होनी चाहिये। हम उसी स्थान पर पौधे लगाते हैं जहां कोई ये दोनो जिम्मेदारियां लेने को तैयार रहता है, इसलिये आज तक रोपे गये पौधों में 75 प्रतिशत से ज्यादा जीविंत हैं और फल फूल रहे हैं। 
नवयुग मेडिकल सेन्टर के प्रख्यात सर्जन डा. अभिजात कुमार ने पौधों की देखरेख की जिम्मेदारी ली। उन्होने कहा जन्मदिन, मदर्स, फादर्स डे, स्वतंत्रता दिवस, मैरिज एनिवर्सरी आदि अवसरों पर किया गया पौधरोपण यादगार बन जाता है और उन पौधों से लगाव कभी खत्म नही होता। जैसे लोग अपने रिश्तों को संभालकर रखते हैं उसी तरह पौधों को संभालते हैं।
डा. अभिजात ने कहा हम जन्म लेने से लेकर आखिरी सांस लेने तक पृथ्वी से बहुत कुछ लेते हैं, ऐसे मे पृथ्वी की देखभाल और उसकी सुरक्षा हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। पौधे पृथ्वी का श्रंगार है और यह सामूहिक जिम्मेदारी है। नवयुग मेडिकल सेन्टर के फाउंडर डा. नवीन कुमार, अशुतोष श्रीवास्तव, पंकज पाण्डेय, आशुतोष पाण्डेय, रामप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने अशोक श्रीवास्तव को जन्मदिन की बधाइयां दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments