#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हर्रैया थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर आरोपी को अमारी मोड़ के पास से दबोचा। इसके बाद उसे विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम गश्त कर रही थी। उप-निरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे को सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट का आरोपी अमारी मोड़ के पास मौजूद है। सुबह करीब 6:30 बजे पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी नितेश कुमार पाठक (23) पुत्र अनिल कुमार पाठक, निवासी बयार पूरे गुमान, हर्रैया को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी नितेश कुमार पाठक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मुकदमा दर्ज था। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप-निरीक्षक सूर्य प्रकाश पांडे, उमाशंकर सिंह, हेड कांस्टेबल वरुण राय, सौरभ त्रिपाठी और रिक्रूट कांस्टेबल अतुल मिश्रा शामिल रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हर्रैया पुलिस ने अमारी मोड़ से पकड़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












