Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)120 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार:फुटकर बिक्री की आशंका में आवश्यक...

120 लीटर डीजल के साथ युवक गिरफ्तार:फुटकर बिक्री की आशंका में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत केस दर्ज


महराजगंज पुलिस ने अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ठूठीबारी थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 120 लीटर डीजल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी के निर्देश पर अवैध पेट्रोल-डीजल तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को ठूठीबारी थाना क्षेत्र के गड़ौरा पिकेट पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच कर रही थी। दोपहर में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल मनीष कुमार गौड़ और कांस्टेबल दिलीप यादव के साथ चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल संख्या UP56V8905 पर सवार एक युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास दो गैलनों में कुल 120 लीटर डीजल बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक की पहचान प्रेमसागर गुप्ता (24) के रूप में हुई है, जो विजय गुप्ता का पुत्र और महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली मदरा का निवासी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी इंटरमीडिएट तक शिक्षित है। पुलिस पूछताछ में आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में डीजल ले जाने का कोई संतोषजनक कारण नहीं बता सका। जांच में यह भी सामने आया कि वह फुटकर में अधिक कीमत पर डीजल बेचने का काम करता था। इस संबंध में ठूठीबारी थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत मु0अ0सं0 75/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से डीजल के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments