Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)छावनी में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात कार चालक के खिलाफ...

छावनी में सड़क हादसे में युवक की मौत:अज्ञात कार चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज

#बस्ती_न्यूज

छावनी कस्बे में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह घटना 29 अप्रैल की शाम को कस्बे में हाईवे के मंदिर के पास हुई थी। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी आशाराम चौहान के रूप में हुई है, जिनकी एक कार की ठोकर लगने से मौत हो गई थी। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया था। मृतक के भाई राम बहाल पुत्र गंगाराम ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक आशाराम चौहान के भाई राम बहाल ने बुधवार को बताया कि वे दोनों भाई साथ में बाजार गए थे। छावनी कस्बे के हाईवे से सटे मंदिर से वे आगे चल रहे थे, जबकि उनके बड़े भाई आशाराम 10-20 कदम पीछे थे। बस्ती से अयोध्या की तरफ जा रहे एक चार पहिया वाहन ने आशाराम को ठोकर मार दी और कुछ दूर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय छावनी पुलिस और आसपास के लोगों ने आशाराम को विक्रमजोत सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments