#बस्ती_न्यूज
लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौकी अंतर्गत नेवारी गांव के पश्चिम सिवान में अवैध मिट्टी खनन धड़ल्ले से जारी है। जेसीबी मशीनों का उपयोग कर मिट्टी की खुदाई की जा रही है, जिस पर प्रशासन अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहा है। खनन माफिया जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर मिट्टी खोद रहे हैं। इस अवैध कारोबार से सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। एक ओर जहां प्रशासन खनन माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई का दावा करता है, वहीं दूसरी ओर नेवारी गांव के सिवान में यह अवैध गतिविधि बेरोकटोक चल रही है। पुलिस प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस पर लगाम लगाने में अक्षम दिख रहे हैं। इस संबंध में सीओ रुधौली कुलदीप से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि जानकारी मिलने पर जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नेवारी गांव के पश्चिम में जेसीबी से अवैध मिट्टी खनन:बस्ती में मिट्टी खनन माफिया धड़ल्ले से कर रहे कालाबाजारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












