Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच में घर में लटकता मिला युवक का शव:रामगांव क्षेत्र में कई...

बहराइच में घर में लटकता मिला युवक का शव:रामगांव क्षेत्र में कई दिनों से लापता था 35 वर्षीय युवक


रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव में एक युवक का शव उसके सूने घर के अंदर टिनशेड के धरन से लटकता हुआ मिला। युवक कई दिनों से लापता था। घर से तेज बदबू आने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। मृतक की पहचान रेहुआ मंसूर निवासी बबलू उम्र करीब (35) वर्ष पुत्र बाबूलाल तिवारी के रूप में हुई है। वह घर में अकेला रहता था। कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ मायके बेल्हौरा गई हुई थी। इसी बीच बबलू रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। ग्रामीणों के अनुसार, बबलू कई दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा था। जब उसके घर से तेज दुर्गंध आने लगी, तब ग्रामीणों ने घर के भीतर जाकर देखा। वहां युवक का शव बरामद हुआ, जो कई दिन पुराना होने के कारण काफी खराब स्थिति में था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामगांव थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौत के सटीक कारणों और समय की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस फिलहाल अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments