HomeHealth & Fitness केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाएगा विपक्ष

 केंद्र सरकार को घेरने की साझा रणनीति बनाएगा विपक्ष

दिल्ली :इंडिया ब्लॉक के सभी दल दोपहर 12 बजे दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में केंद्र सरकार को घेरने के लिए विपक्ष की साझा रणनीति पर चर्चा होगी। कांग्रेस, टीएमसी, सपा सहित 22 पार्टियों के नेता मीटिंग में शामिल हो रहे हैं। डीएमके और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन से दूरी बना ली है। दोनों पार्टियों ने कांग्रेस पर धोखा देने के आरोप लगाए हैं।

कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हो रही बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस की ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव और शिवसेना (उबाठा) के उद्धव ठाकरे समेत 22 विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के शामिल हैं। ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी, कल्याण बनर्जी, तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव बैठक में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।

22 पार्टियों के टॉप लीडर होंगे शामिल
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को बताया कि 23 राजनीतिक दलों ने ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की बैठक में भागीदारी की पुष्टि की है। रमेश ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों ने अपने-अपने कारणों से इस विशेष बैठक में शामिल होने में असमर्थता जताई है। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) और आम आदमी पार्टी (आप) के बैठक में शामिल होने की संभावना नहीं है, जबकि तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के गठबंधन के एक नए घटक के रूप में भाग लेने की संभावना है। हालांकि, टीवीके को इस बैठक में आमंत्रित नहीं किया गया। ऐसे में कुल 22 पार्टियों के नेता ही बैठक में शामिल हो रहे हैं। ‘आप’ पहले ही सार्वजनिक रूप से इस गठबंधन से दूरी बना चुकी है, जबकि डीएमके ने तमिलनाडु में कांग्रेस द्वारा उससे संबंध तोड़कर टीवीके नीत सरकार में शामिल होने के बाद बैठक का बहिष्कार करने का फैसला करने की घोषणा की है।

इन पार्टियों के नेता होंगे शामिल
इंडियन नेशनल कांग्रेस
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस एसमाजवादी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू और कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) लिबरेशन  रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग विदुथलाई चिरुथैगल काची मरूमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (बेनीवाल) केरल कांग्रेस केरल कांग्रेस (M) विकासशील इंसान पार्टी भारत आदिवासी पार्टी
दो साल बाद हो रही गठबंधन की आधिकारिक बैठक
गठबंधन भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श करेगा और राज्यों के आगामी चुनावों तथा 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर मोदी सरकार का मुकाबला करने के लिए एकजुट मोर्चा के रूप में पेश करने का प्रयास करेगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हालिया हार ने भी विपक्षी गठबंधन को देश में भाजपा के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एकजुट होने पर मजबूर किया है। इससे पहले, ‘इंडिया’ गठबंधन की आधिकारिक बैठक जून, 2024 में हुई थी।

दिल्ली में लगे पोस्टर
दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले कई पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर में उन बयानों का जिक्र है, जो इंडिया गठबंधन में शामिल नेताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ दिए हैं। इसके साथ ही लिखा गया है कि जिस गठबंधन के नेता आपस में लड़ रहे हैं, वो साथ क्या लड़ेंगे। ये पोस्टर बीजेपी की तरफ से लगाए गए हैं।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments