Homeदेश (National)CM विजय को आलोचना बर्दाश्त नहीं? TVK की बुराई की, यूट्यूबर को...

CM विजय को आलोचना बर्दाश्त नहीं? TVK की बुराई की, यूट्यूबर को पुलिस ने उठा लिया

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी विजय जोसेफ सरकार में मंत्रियों की बुराई करने पर एक यूट्यूबर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। चेन्नई पुलिस ने राज्य के चर्चित यूट्यूबर मारिदास को हिरासत में लिया है। उन पर तमिलगा वेत्री कड़कम (TVK) सरकार की आलोचना का आरोप है। यूट्यूबर मारिदास ने मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय और राज्य के कई मंत्रियों को निशाना बनाते हुए कुछ आलोचनात्मक वीडियो पोस्ट किया है।

चेन्नई से साइबर क्राइम ब्रांच की एक विशेष टीम सोमवार को मदुरै पहुंची। मदुरै नगर पुलिस की सहायता से मारिदास को सूर्य नगर स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। उन्हें आगे की पूछताछ के लिए चेन्नई लाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: काला कोट पहनकर ही क्यों आए थे जोसेफ विजय? अब दे दिया जवाब

क्यों हिरासत में लिए गए मारिदास?

यूट्यूबर मारिदास लगातार मुख्यमंत्री विजय और उनकी सरकार के खिलाफ बोल रहे थे।
राज्य सरकार के कामकाज के खिलाफ लगातार ऑनलाइन आरोपों और आलोचनात्मक टिप्पणियों के बाद, चेन्नई पुलिस के साइबर अपराध विभाग ने यूट्यूबर के खिलाफ खुद ही मामला दर्ज किया।

साइबर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया

‘साइबर अपराध शाखा की ओर से दर्ज किए गए एक मामले के संबंध में पूछताछ के लिए यूट्यूबर को हिरासत में लिया गया है। आगे की जांच के बाद उन अलग धाराओं के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी जिनके तहत उन पर मामला दर्ज किया गया है।’

यह भी पढ़ें: केरल के पूर्व CM पिनराई विजयन के घर समेत 10 जगहों पर ED की रेड, क्या है केस?

पहले भी चर्चा में रहे हैं मारिदास

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक सोशल मीडिया पर मारिदास के लाखों की संख्या में प्रशंसक हैं। पहले भी वह अपनी राजनीतिक टिप्पणियों के कारण अक्सर विवादों में घिरे रहे हैं और उनके खिलाफ कई पुलिस मामले दर्ज किए गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि विजय भी तानाशाही के मूड में आ गए हैं, यह हरकत गलत है, किसी पत्रकार को इस तरह से गिरफ्तार नहीं किया जाना चाहिए। लोगोंं ने मीडिया की आजादी पर भी सवाल उठाए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments