#बस्ती_न्यूज
बभनान नगर पंचायत के पैकोलिया थाना क्षेत्र में रास्ते में दीवार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में एक युवती से मारपीट और छेड़खानी का आरोप सामने आया है। इस संबंध में पैकोलिया थाना पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 23 अगस्त 2026 को करीब 11:30 बजे हुई। वार्ड नंबर चार, संत रविदास नगर निवासी अब्दुल अजीज, अब्दुल मुकीम, जैद, कलाम और खैर रास्ते में दीवार खड़ी कर आवागमन बाधित कर रहे थे। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान वह जमीन पर गिर गईं और किसी तरह अपने घर पहुंचीं। इसके बाद अब्दुल अजीज उनके घर में घुस आया और उनका गला दबाने लगा। जैद पर निजी अंगों से छेड़खानी करने और कपड़े फाड़ने का भी आरोप है। हिना खान के मुताबिक, अब्दुल अजीज ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पीड़िता की मां व 2 बहनें मौके पर पहुंचीं और उन्हें बचाने की गुहार लगाई। आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है कि भागते समय आरोपियों ने ईंट के टुकड़ों और लाठी-डंडों से शिकायतकर्ता के चाचा फैयाज की मोटरसाइकिल तोड़ दी। पीड़ित पक्ष ने मारपीट में अंदरूनी चोटें आने और जान से मारने की धमकियां मिलने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी पैकोलिया मोती चंद ने बताया कि शिकायत के आधार पर पैकोलिया पुलिस ने 24 अगस्त 2026 को मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक राम कलेश चौहान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
दीवार विवाद में युवती से मारपीट, छेड़खानी का आरोप:बभनान में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी
RELATED ARTICLES












