Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)देवर-भाभी सड़क हादसे में गंभीर घायल:इटहिया भोलेनाथ दर्शन को जाते समय दो...

देवर-भाभी सड़क हादसे में गंभीर घायल:इटहिया भोलेनाथ दर्शन को जाते समय दो बाइकों की भिड़ंत


निचलौल: इटहिया स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे देवर-भाभी सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना निचलौल क्षेत्र के बैठवलिया के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी राकेश (35) पुत्र बाबूलाल अपनी भाभी गीता देवी पत्नी सुरेंद्र गौड़ को बाइक पर बैठाकर इटहिया भोलेनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। बैठवलिया के पास पहुंचते ही सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश और गीता देवी दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए, बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular