सोनौली में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के कुंसेरवा बाईपास पर लगी एलईडी हाईमास्ट लाइट पिछले दो महीनों से बंद पड़ी है। इसके चलते रात होते ही पूरा बाईपास अंधेरे में डूब जाता है और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग भारत और नेपाल के बीच आवागमन के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। प्रतिदिन इस रास्ते से विदेशी पर्यटकों समेत बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन रोशनी व्यवस्था ठप होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि हाईमास्ट लाइट चालू रहती तो राहगीरों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलती। काशीनाथ, अभिषेक वर्मा, रंजीत वर्मा, रवि गुप्ता, भोला मोदनवाल, सूरज, मदन मोहन, ताजुद्दीन अंसारी, महफूज आलम और श्याम मोहन समेत कई लोगों ने जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास गिट्टी गिराकर लौट रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर हाईमास्ट लाइट के पोल में टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद से लाइट बंद पड़ी है। सोनौली नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त हाईमास्ट लाइट को जल्द ठीक कराकर दोबारा चालू कराया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
कुंसेरवा बाईपास पर दो महीने से बंद हाईमास्ट लाइट:अंधेरे में गुजर रहे लोग, ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ पोल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












