Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव:नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवरतन सहित...

बस्ती में शिक्षक संघ के ब्लॉक पदाधिकारियों का चुनाव:नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवरतन सहित अन्य ने ली पद की शपथ

#बस्ती_न्यूज

रुधौली में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय शिक्षक संघ के ब्लॉक स्तरीय त्रैवार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) रुधौली के प्रांगण में हुए इस अधिवेशन में शिक्षकों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा के बाद नए पदाधिकारियों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया का शुभारंभ पर्यवेक्षक बाल कृष्ण ओझा और दुर्गेश यादव की देखरेख में हुआ। चुनाव अधिकारी रीना कन्नौजिया, अशोक यादव, हरेंद्र यादव और गिरजेश ने निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन किया। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख पदों के लिए दो-दो प्रत्याशियों ने दावेदारी पेश की। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर शिवरतन ने 182 मत प्राप्त कर अंगद सिंह (90 मत) को हराया। यह तीसरी बार है जब शिवरतन अध्यक्ष चुने गए हैं। मंत्री पद पर राम भवन यादव ने 202 मतों के साथ मित्रसेन (71 मत) को पराजित किया। कोषाध्यक्ष पद पर रमेश विश्वकर्मा ने 217 मत हासिल कर हरि जीत (52 मत) पर जीत दर्ज की। इसके अतिरिक्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप चौधरी, उपाध्यक्ष समीउल्लाह, रमाकांत, राजेश यादव, प्रीतम, संतोष पांडे, महिला उपाध्यक्ष जया सिंह, संयुक्त मंत्री हरि गोपाल शुक्ल, संगठन मंत्री अब्दुल रहमान, राजेश, जयप्रकाश, सत्य प्रकाश सिंह, महिला संगठन मंत्री सोनी सोनवानी, प्रचार मंत्री प्रतीक कुमार, अशोक कुमार, पवन कुमार यादव, राम केवल चौधरी, महिला प्रचार मंत्री मंजू देवी और पुष्पा वर्मा, लेखाकार वासुदेव तथा आय-व्यय निरीक्षक मूलचंद को सर्वसम्मति से निर्वाचित घोषित किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक बालकृष्ण ओझा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर हेमंत हीरालाल, भीमसेन, विजय चौहान, मनीष वर्मा, उमेश चौधरी, कैलाश नाथ, रामसागर विजय चौधरी, विपिन, नीरज सिंह, संतोष पांडे, प्रफुल्ल पांडे, शशांक सिंह, महफूज, नीरज चौधरी, मोहम्मद मुस्ताक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments