HomeHealth & Fitness गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने दी 5 विकेट से मात

 गुजरात टाइटंस को आरसीबी ने दी 5 विकेट से मात

आईपीएल : इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 34वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच में खेला गया। इस मैच को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी 5 विकेट से अपने नाम करने में सफल रही। आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर 205 रनों का स्कोर बनाया है। इस मैच में गुजरात टाइटंस को साई सुदर्शन और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 128 रनों की साझेदारी की। गिल इस मैच में 32 रनों की पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे। वहीं सुदर्शन के बल्ले से 58 गेंदों 100 रनों की शानदार शतकीय पारी देखने को मिली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 24 के स्कोर पर अपना पहला विकेट जैकब बेथेल के रूप में गंवा दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे देवदत्त पडिक्कल ने विराट कोहली का शानदार तरीके से साथ देते हुए स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया। कोहली और पडिक्कल के बीच इस मुकाबले में दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 155 रनों की साझेदारी देखने को मिली, जिसने मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। देवदत्त पडिक्कल 55 रन बनाकर इस मैच में आउट हुए तो वहीं विराट कोहली के बल्ले से 81 रनों की पारी देखने को मिली। गुजरात टाइटंस की तरफ से गेंदबाजी में राशिद खान ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिक सलाम डार।

गुजरात टाइटंस – साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।

यहां पर देखिए इस मैच के लिए दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर लिस्ट
आरसीबी – जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर।

गुजरात टाइटंस – प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments