#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले की ग्राम पंचायत गोभिया में मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर अकीदतमंदों ने ताजिया जुलूस निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुँचा। यहाँ लोगों ने हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामवासियों ने आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की। जुलुश में गोभिया कर्मा हरदिया ऐनपुर केसरई आदि गाँवों से तहजीयन आकर गोभिया के क़र्बला में संपन्न हुई
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गोभिया में मुहर्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न:ताजियों के साथ निकला जुलूस, अकीदतमंदों ने दी श्रद्धांजलि
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












