प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के जिन व्यक्तियो के आस-पास के क्षेत्रो में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने के साहस नहीं करता है, ऐसे 05 व्यक्तियो को जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक पाण्डेय ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम की धारा-3(3) के तहत जनपद की सीमा से 6 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। उन्होने थाना कोतवाली नगर अन्तर्गत 05 व्यक्तियों क्रमशः रंजीतपुर चिलबिला के फिरोज पुत्र इलियास व खुर्शीद पुत्र इलियास, स्टेशन रोड जैन गली के तनवीर अख्तर पुत्र मो0 अख्तर, रंजीत सिंह पुत्र देवेश सिंह तथा इरशाद अहमद पुत्र मो0 शरीफ को 6 माह के लिये जिला बदर किया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने 05 गुण्डों को किया जिला बदर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












