महाराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम अमवा भैंसी गांव में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान 36 वर्षीय अरुण गोविंद पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अरुण बुधवार शाम करीब 3 बजे गांव के तालाब के पास शौच के लिए गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना रात करीब 8:15 बजे पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक यदुवीर यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नियमानुसार शव को कब्जे में लेकर महाराजगंज स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस इस मामले में पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
तालाब में डूबने से व्यक्ति की मौत:महाराजगंज के अमवा भैंसी गांव में पैर फिसलने से हादसा
RELATED ARTICLES












