Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दिव्यांगजनों को मिलेंगे निशुल्क सहायक उपकरण:परतावल में कल लगेगा विशेष शिविर, जानें...

दिव्यांगजनों को मिलेंगे निशुल्क सहायक उपकरण:परतावल में कल लगेगा विशेष शिविर, जानें लाभार्थियों को क्या लेकर शामिल होना होगा


महराजगंज के विकासखंड परतावल सभागार में 22 मई 2026 को दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष चिनांकन शिविर आयोजित किया जाएगा। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक निःशुल्क कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों से अपील की है। उन्होंने कहा कि वे अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में इस शिविर की जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों को शिविर में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे इस योजना का लाभ उठा सकें। शिविर में भाग लेने वाले लाभार्थियों को कुछ आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें प्रधान या तहसील द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर शामिल हैं। प्रशासन ने पात्र दिव्यांगजनों से निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments